प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शिखर धवन पहुंचे ईडी ऑफिस, ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले

शिखर धवन पहुंचे ईडी ऑफिस, ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में पूछताछ

भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ED दफ्तर में पहुंचे. ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में उनका नाम जुड़ा हुआ है. ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है.

शिखर धवन पहुंचे ईडी ऑफिस  ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में पूछताछ

शिखर धवन |

भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ED दफ्तर में पहुंचे. ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में उनका नाम जुड़ा हुआ है. ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. शिखर धवन चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जो ईडी की जांच का सामना करेंगे. सुरेश रैना, युवराज सिंह और हरभजन सिंह ईडी की जांच का सामना कर चुके हैं.

ये है मामला

इस पूरे मामले की बात करें तो 1xBet नाम का ऑनलाइन बेटिंग ऐप है. यह इससे जुड़ा मामला है. भारत में सट्टा खेलना अवैध है. आरोप है कि सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए लोगों को लुभाने का प्रयास किया है. इन विज्ञापनों का प्रचार कई भारतीय क्रिकेटरों ने किया. अब ईडी यह पता लगा रही है कि प्रमोशन के दौरान ये खिलाड़ी किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि में तो शामिल नहीं थे. 

इन खिलाड़ियों से भी हो चुकी है पूछताछ

ईडी के मुताबिक, शिखर धवन ने ऐप का प्रचार किया था. जांच एजेंसी यह जानने का प्रयास कर रही है कि शिखर धवन की इस प्रमोशन में भूमिका क्या रही? उन्हें इसके लिए कितना पैसा मिला? और कहीं इसके तार मनी लॉन्ड्रिंग से तो नहीं जुड़ रहे. क्या ये पूरे नेटवर्क का हिस्सा थे? बता दें कि शिखर धवन के अलावा इस ऐप से कई क्रिकेटरों का नाम जुड़ चुका है. इसमें युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह शामिल हैं. अभी किसी खिलाड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

अब देखना होगा कि ईडी की पूछताछ में शिखर धवन क्या कहते हैं? पूछताछ के बाद ईडी क्या कदम उठाती है? शिखर धवन की गिनती बेहतरीन बल्लेबाजों में है. उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड बनाए है.

Related to this topic: