शहर में हुए तीसरे मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल दूषित पानी से बचने के लिए यहां आरओ मशीन और पैकेज्ड बोतलबंद पानी लेकर पहुंचे थे।
इंदौर। शहर में हुए तीसरे मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल दूषित पानी से बचने के लिए यहां आरओ मशीन और पैकेज्ड बोतलबंद पानी लेकर पहुंचे थे। शुभमन गिल ने यह मशीन अपने कमरे में रखी हुई थी। होटल स्टाफ को भी इसके उपयोग और तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। साथ ही भारतीय टीम खिलाड़ियों के आहार (डाइट) पर विशेष ध्यान रखी।
विराट कोहली की डाइट में ग्रिल की हुई हरी सब्ज़ियां, दक्षिण भारतीय भोजन और न्यूज़ीलैंड सूप शामिल किया गया। शुभमन गिल के लिए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच की डाइट में उबले अंडे, हरी सब्ज़ियां, दाल, रायता और सूप था। कप्तान रोहित शर्मा की डाइट में दाल, चावल, सलाद, सूप, पनीर, सब्ज़ियां, दही और फल था।
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के साथ इंदौर भेजे शेफ
खिलाड़ियों की फिटनेस और डाइट को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के साथ विशेष शेफ भी भेजे। ये शेफ ने प्रत्येक खिलाड़ी की डाइट के अनुसार भोजन तैयार किया। विराट कोहली की डाइट में ग्रिल की हुई सब्ज़ियां, अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स), सूप, उबला और भाप में पका भोजन शामिल था। नाश्ते में वह स्प्राउट्स और नींबू वाली ग्रीन टी और भोजन में हरी ग्रिल सब्ज़ियां, दाल, रायता और सूप रहा।
रोहित शर्मा की डाइट में बादाम, स्प्राउट्स, ओट्स, फल, पनीर, सब्ज़ियां, दाल और चावल शामिल रहा। अन्य खिलाड़ी चिकन, मछली, अंडे, ब्राउन राइस, दालें और मेवे था। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी और ग्रीन टी का सेवन किया।
IND-NZ तीसरे वनडे की मेज़बानी के लिए एमपीसीए को ₹1.5 करोड़ दिये
बीसीसीआई, मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) को मेज़बानी शुल्क के रूप में लगभग ₹1.5 करोड़ दिया। इसके अतिरिक्त टिकट बिक्री, कॉरपोरेट बॉक्स, प्रायोजन, ब्रांडिंग और स्टेडियम में विज्ञापनों से भी आय हुई। यह राशि बाद में डिवीज़नल क्रिकेट गतिविधियों, मैदान के रखरखाव, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण आदि पर खर्च की गई।
इधर, दूषित पानी से 24 मौतें, 16 मरीज़ अस्पताल में उपचाराधीन
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। आईसीयू में भर्ती छह मरीज़ों में से एक को वार्ड में शिफ्ट किया गया, जबकि तीन मरीज़ लंबे समय से वेंटिलेटर पर हैं। कई अन्य मरीज़ों का इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/634-crore-lost-to-cyber-fraud-in-mp-in-2025-e-zero-fir-rolled-out/105510
प्रदेश में 2025 में 634 करोड़ की साइबर ठगी, केवल ₹137 करोड़ ही हो सके जब्त