IND vs SA 2nd Test : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में आज का दिन मेहमान टीम के सेनुरन मुथुसामी और मार्को यानसन..
IND vs SA 2nd Test : दक्षिण अफ्रीका 489 रन पर ऑलआउट..सेनुरन मुथुसामी ने जड़ा शतक |
IND vs SA 2nd Test : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में आज का दिन मेहमान टीम के सेनुरन मुथुसामी और मार्को यानसन के नाम रहा। मैच के पहले दिन कमजोर नजर आ रही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर थकाया। इस दौरान सेनुरन मुथुसामी ने 109 रन की पाली खेली। ये उनके कैरियर का पहला शतक है।
मार्को यानसन ने 93 रन बनाए, लेकिन शतक से चूक गये। ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने कल 41 रन की पारी खेली थी। सेनुरन मुथुसामी के शतक और मार्को यानसन की बल्लेबाजी की बदौलत भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम आज 489 रन का संघर्षपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए थे। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल नाबाद लौटे।
दक्षिण अफ्रीका ने मैच के दूसरे दिन के छह विकेट पर 247 रन से आगे खेलना शुरू किया। मुथुसामी ने पहले वेरेने के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की और फिर यानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़े। मुथुसामी ने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया जिससे दक्षिण अफ्रीका बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा।
भारत की गेंदबाजी आज इतनी खराब रही कि टीम को चार विकेट लेने में तीन सत्र लग गए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मुथुसामी ने सबसे ज्यादा 109 रन बनाए, जबकि काइल वेरेने 45 रन बनाकर आउट हुए। भारत के तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। साउथ अफ्रीका ने पहले दिन 6 विकेट खोकर 247 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
https://www.primenewsnetwork.in/state/mohan-bhagwat-statement-said-that-geeta-is-also-the-science-of-life-and/98569