प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुपर-8: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया

वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया

मुंबई। वेस्टइंडीज टीम ने 19 छक्कों और 16 चौकों की बौछार की बदौलत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत हासिल की।

वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया

Wankhede Stadium |

मुंबई। वेस्टइंडीज टीम ने 19 छक्कों और 16 चौकों की बौछार की बदौलत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत हासिल की। मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया था.। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में 147 रन ही बना पाई। टी 20 में रनों के लिहाज से ये वेस्टइंडीज की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। वेस्टइंडीज ने जिस अंदाज में जिम्बाब्वे को हराया है, उससे अब भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह और जटिल होती नजर आ रही है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जो कहर बरपाया, वो लंबे समय तक याद किया जाएगा। मैदान में चौकों और चौकों की सुनामी देखने को मिली। मैच देखने आए दर्शकों को कैरेबियन पावर का जमकर लुत्फ उठाने का मौका मिला।पूरे मैच के दौरान जिम्बाब्वे के गेंदबाज स्टेडियम और आसमान की ओर निहारते ही नजर आए।

वेस्टइंडीज टॉप पर पहुंचा

वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर ग्रुप-1 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। उसका नेट रन रेट भी सबसे बेहतर हो गया है। दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत तीसरे स्थान पर है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम के बालरों की वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 34 गेंदों में 85 रन ठोक दिए और टीम को 254/6 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। हेटमायर को शुरुआत में जीवनदान मिला, जिसका जिम्बाब्वे को भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। हेटमायर ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और रोवमैन पॉवेल (59 रन) के साथ तेज साझेदारी की।  हेटमायर के आउट होने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि आखिरी ओवरों में रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने तेजी से रन बटोरते हुए स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया।  जिम्बाब्वे की 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत बेहद खराब रही। जिंबाब्वे की टीम पहले तीन ओवर में ही 20 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गयी। इसके बाद दबाव बढ़ता गया और पूरी टीम 17.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। जिंबाब्वे के ब्रैड इवांस ने 43 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। इवांस और नगरावा के बीच 44 रन की साझेदारी हुई, जो टी-20 वर्ल्ड कप में दसवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। गेंदबाजी में गुडाकेश मोटी और अकील होसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः चार और तीन विकेट लेकर मैच पूरी तरह वेस्टइंडीज के नाम कर दिया। 

भारत की राह हुई कठिन

इस मैच में कुल 31 छक्के लगे, जो किसी भी टी-20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले, 2014 में नीदरलैंड और आयरलैंड के बीच खेले गए मैच में 30 छक्के लगे थे।वेस्टइंडीज की टीम सुपर-8 चरण में इस जीत से अब बेहतर स्थिति में आ गयी है। यह उसकी टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है। टीम ने वानखेड़े में खेले गए अपने सभी टी-20 वर्ल्ड कप मैच में जीत हासिल की है। इस मैच में ब्रायन बैनेट ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। वे अब टी-20 वर्ल्ड कप में आउट होने से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज की इस जीत के बाद गत चैंपियन भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह अब और भी मुश्किल हो गई है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम का सेमीफाइनल खेलने का सपना अब अधूरा रह सकता है। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर जीत के बाद अब अपना नेट रन रेट बहुत ही बेहतर कर लिया है। ऐसे में अब अगर उसे भारत या साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी एक मैच में जीत मिल गयी, तो भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना लगभग मुश्किल हो सकता है। भारत का रन रेट -3.8 है और ऐसे में टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज का रन रेट पार कर पाना लगभग असंभव है। भारत को पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 22 फरवरी को 76 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इससे उसका नेट रन रेट -3.800 है, जबकि वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +5.350 और साउथ अफ्रीका का +3.800 है। ऐसे में भारत के लिए अब सुपर-8 के बचे हुए दो मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम दोनों मैच जीतने के बावजूद सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकेगी।

यह भी पढ़े: जानें अविमुक्तेश्वरानंद ने क्या कहा?..

https://www.primenewsnetwork.in/india/if-the-police-take-any-action-know-what-avimukteshwarananda-said/145290

Related to this topic: