IND vs SA : साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 14 नवंबर को सीरीज की शुरुआत हो जाएगी. पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में होगा.
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत की वापसी..आकाश दीप को मिला मौका |
IND vs SA : साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 14 नवंबर को सीरीज की शुरुआत हो जाएगी. पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में होगा. इसमें चौंकाने वाली बात है कि मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली हैं. घरेलू सीरीज में शमी के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसे कयास लग रहे थे कि मोहम्मद शमी को टीम में मौका मिल सकता है. शुभमन गिल को टीम की कमान संभालेंगे, वहीं ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है.
टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत की वापसी हो गई हैं. पंत गंभीर रूप से चोटिल थे. ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ अच्छी पारी खेली थी. जिसके बाद माना जा रहा था कि टीम में उनकी वापसी हो सकती है. ऑलराउंडर की बात करें तो रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल शामिल हैं. आकाश दीप को मौका मिला है. युवा तेज गेंदबाज हैं. अगर वो मैच खेलेंगे तो टेस्ट क्रिकेट में उनका डेब्यू मैच होगा. 30 नवंबर से छह दिसंबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी. नौ दिसंबर को टी20 सीरीज की शुरुआत हो जाएगी. सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर को खेला जाएगा.
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.
भारत - ए टीम का भी ऐलान
भारत - ए टीम का भी ऐलान हो गया है. भारत - ए और दक्षिण अफ्रीका - ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टीम की कमान तिलक वर्मा संभालेंगे. ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया गया है. पहला मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा. 16 और 19 नवंबर को मैच होगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singh-reaction-to-rahul-gandhi-statement-soldiers-have-only-one-religion/96659