Asia Cup 2025 : 9 सितंबर को एशिया कप 2025 की शुरुआत हो जाएगी. टूर्नामेंट 28 सितंबर को समाप्त हो जाएगा. सभी 8 देशों के स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है. बता दें कि बड़े - बड़े नामी प्लेयर इस टूर्नामेंट..
Asia Cup 2025 : 9 सितंबर को एशिया कप 2025 की शुरुआत हो जाएगी. टूर्नामेंट 28 सितंबर को समाप्त हो जाएगा. सभी 8 देशों के स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है. बता दें कि बड़े - बड़े नामी प्लेयर इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे.इसमें बाबर आजम, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद रिजवान शामिल हैं. कुछ ऐसे नाम हैं. जिनको शायद मौका न मिले. इसमें दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं.
आपको बता दें कि एशिया कप में भारतीय स्क्वाड की बात करें तो रिंकू सिंह और हर्षित राणा दो ऐसे खिलाड़ी हैं. जिनको शायद ही मौका मिले. बताते चलें कि टीम इंडिया में ऐसे ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. जिन्होंने मिडिल ऑर्डर में बैटिंग की है. इसमें हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे शामिल हैं. अगर हम भारत के पेस अटैक की बता करें तो जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पेश अटैक की अगुवाई करेंगे. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे दो तेज गेंदबाज होंगे, यूएई की पिचों में मैच होगा.
ऐसे में 5 तेज गेंदबाजों के साथ कोई टीम नहीं खेलना चाहेगी. हो सकता है कि हर्षित राणा को मौका न मिले. बांग्लादेश के मोहम्मद सैफुद्दीन भी बाहर बैठना पड़ सकता है. बांग्लादेशी टीम में कई सारे तेज गेंदबाजों के विकल्प हैं. अगर पाकिस्तान की बात करें तो हारिस रउफ, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर तीन तेज गेंदबाज हैं. ऐसा मुश्किल ही है कि सलमान मिर्जा को मौका मिले. अगर कोई चोटिल होता है तो मिर्जा को को मौका सकता है.
आपको बता दें कि पाकिस्तान के लिए खुशदिन शाह के आंकड़ों की बात करें तो ज्यादा अच्छे नहीं हैं. उन्होंने 10 टी20 मैच खेले हैं. इसमें खुशदिन शाह ने 86 रन बनाए हैं और केवल 3 विकेट ही झटके हैं. अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान की बात करें तो उनकी गेंदबाजी में धार नहीं दिख रही है. उनके आंकड़ों की बात करें तो 9 टी20 मैच खेले हैं और 9 विकेट झटके हैं. श्रीलंका टीम की बात करें तो कामिल मिशारा ने इसी महीने अपना टी20 डेब्यू किया था. कामिल मिशारा ओपनिंग बल्लेबाजी करते हैं. बता दें कि श्रीलंका के पहले ही सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी है. ऐसे में मिशारा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिले.
ये सात खिलाड़ी...
रिंकू सिंह, हर्षित राणा, मोहम्मद सैफुद्दीन, सलमान मिर्जा, खुशदिल शाह, मुजीब उर रहमान, कामिल मिशारा
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bjp-leader-sambit-patra-targeted-rahul-gandhi-said-save-the-infiltrators-yat/46090