प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इस देश के लिए खेलेगा न्यूजीलैंड का ये बल्लेबाज

इस देश के लिए खेलेगा न्यूजीलैंड का ये बल्लेबाज, जानें इंटरनेशनल क्रिकेट में क्या हैं आंकड़े?

इस देश के लिए खेलेगा न्यूजीलैंड का ये बल्लेबाज जानें इंटरनेशनल क्रिकेट में क्या हैं आंकड़े

रॉस टेलर |

International cricket : रॉस टेलर एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर समोआ के लिए खेलेंगे. न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने सबसे ज्यादा रन ब उनके शतक की बात करें तो 40 शतक लगाए हैं. उनके रनों की बात करें तो 1819 9 हैं. रॉस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 मैच खेले हैं. आपको बता दें कि  रॉस टेलर एशिया - ईस्ट एशिया - पैसिफिक टी 20 विश्व कप 2026 क्वालीफायर में समोआ के लिए खलेंगे. 

आपको बता दें कि  रॉस टेलर एशिया - ईस्ट एशिया - पैसिफिक टी 20 विश्व कप 2026 क्वालीफायर में समोआ के लिए खलेंगे. बताते चलें कि 8 अक्तूबर को ओमान में टूर्नामेंट शुरू होगा. अपने खेलने को लेकर रॉस टेलर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मैं नीली जर्सी पहनकर क्रिकेट में समोआ का प्रतिनिधित्व करूंगा. यह फैसला क्रिकेट में वापसी से कहीं बढ़कर है. अपनी विरासत, संस्कृति, गांवों और परिवार का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. मैं खेल को कुछ वापस देने, टीम में शामिल होने और मैदान के अंदर और बाहर अपने अनुभव साझा करने के लिए उत्साहित हूं.  

तीन साल का स्टैंड आउट पीरिएड पूरा कर लिया

इंटरनेशनल डेब्यू की बात करें तो 2006 में रॉस टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया था. इसमें टेस्ट मैच को देखें तो 112 टेस्ट खेले हैं और 236 वनडे और 102 टी20 मैच खेले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में रॉस टेलर के आखिरी मैच की बात करें तो 2022 में खेला था. इसका मतलब है कि उन्होंने तीन साल का स्टैंड आउट पीरिएड पूरा कर लिया है. अब वो दूसरी नेशनल टीम के लिए खेल सकते हैं. उनके पास समोआ का पासपोर्ट है. उनके पास समोआ का पासपोर्ट है. समोआ की टीम की बात कर लेते हैं. हाल में इस टीम ने वानुअतु, कुक आइलैंड्स और फिजी जैसी टीमों को हराया है और ईस्ट एशिया - पैसिफिक क्वालीफायर में जगह बनाई है. 

समोआ की टी20 टीम- कालेब जस्मत (कप्तान), रॉस टेलर, डेरियस विसर, सीन सोलिया, डैनियल बर्गेस, डगलस फिनाउ, सैम फ्रेंच, कुर्टिस ह्यनम-न्यबर्ग, बेन मैलाटा, नोआ मीड, सोलोमन नैश, सैमसन सोला, फेरेटी सुलुलोटो, सौमानी तिआई और इली तुगागा.

यह भी पढ़ें :  https://www.primenewsnetwork.in/india/india-and-america-have-a-very-positive-visionary-and-global-strategic-partners/45976


 

Related to this topic: