प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वैभव सूर्यवंशी ICC रैंकिंग में चमके

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की बड़ी छलांग, पहुंचे करियर की बेस्ट रैंकिंग पर

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत के बाद आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।

icc रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की बड़ी छलांग पहुंचे करियर की बेस्ट रैंकिंग पर

Vaibhav Suryavanshi Reaches Career-Best ICC Ranking |

नई दिल्ली: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत के बाद आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वह 230 स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

जिम्बाब्वे सीरीज में बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने तीन मैचों में 50.33 की औसत से 151 रन बनाए और भारत की 3-0 से सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।

230 पायदान की छलांग

आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी 230 स्थान ऊपर चढ़कर 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 536 रेटिंग अंक हैं। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में 81 रन की पारी के बाद उन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 916 रेटिंग अंक हासिल किए। सीरीज खत्म होने के बाद उनके 910 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर मौजूद साहिबजादा फरहान (848 अंक) से काफी आगे हैं।

सूर्यकुमार और विराट से आगे निकले ईशान

ईशान किशन की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (912) और विराट कोहली (909) की सर्वोच्च टी20 रेटिंग से भी बेहतर रही। टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 931 रेटिंग अंक का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है। ताजा रैंकिंग में तिलक वर्मा दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं श्रेयस अय्यर सात स्थान की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

रवि बिश्नोई की गेंदबाजी रैंकिंग में उछाल

जिम्बाब्वे सीरीज में तीन विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई ने गेंदबाजों की रैंकिंग में 31 स्थान की छलांग लगाई है। अब वह 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल फिर से नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के डैरिल मिशेल के हालिया सीरीज से बाहर रहने के बाद गिल ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं टेस्ट रैंकिंग में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार प्रदर्शन के बाद बड़ी छलांग लगाई है। पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स की गेंदबाजी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। दूसरी ओर, बाबर आजम चार स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

(एएनआई)

यह भी पढ़े: लोकसभा में राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, असंसदीय भाषा पर उठाए सवाल

Related to this topic: