प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छोटी उम्र में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया में डेब्यू कर इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी! सचिन का तोड़ेंगे रिकॉर्ड

आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया में डेब्यू कर इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी सचिन का तोड़ेंगे रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के आसमान पर आज एक नया सितारा पूरी जगमगाहट के साथ उभर चुका है। बिहार के समस्तीपुर में जन्मे एक ऐसे युवा क्रिकेटर, जिसने वो कर दिखाया, जिसका सपना देश का हर युवा क्रिकेटर देखता है। महज 15 साल की छोटी-सी उम्र में करोड़ों दिलों पर राज करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक और धमाकेदार बल्लेबाजी से अपना लोहा मनवाया। अब उनका पदार्पण भारतीय टी20 टीम में हो चुका है।

सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

BCCI सिलेक्सटर्स ने भारत के आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिल गई है। बता दें कि, सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे कम उम्र में टीम इंडिया की ओर से खेलने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम होगा। वैभव भारतीय क्रिकेट के लिए इतिहास में सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनने के साथ सचिन तेंडुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। जिन्होंने महज 16 साल 205 दिन की उम्र में 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।


वैभव सूर्यवंशी के बड़े रिकॉर्ड्स 

  • वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल और अंडर-19 वर्ल्ड कप तक सनसनी मचा रखी है
  • जून 2026 में, वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
  • दिग्गज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम किया
  • IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव ने एक सीजन में 72 छक्के जड़े
  • क्रिस गेल के एक IPL सीजन में सर्वाधिक 59 छक्कों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया
  • IPL इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे किए
  • 1000 रन पूरे करने के लिए महज 440 गेंदों का सामना कर यह मुकाम हासिल किया
  • पिछला रिकॉर्ड आंद्रे रसेल (566 गेंदें) के नाम था
  • IPL 2025 में महज 14 साल की उम्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 
  • 35 गेंदों में शतक (कुल 101 रन) ठोक दिया
  • पुरुष टी20 क्रिकेट इतिहास में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं
  • साल 2026 के अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 
  • 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली
  • U-19 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है
  • विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 14 साल 272 दिन की उम्र में 84 गेंदों पर 190 रन की पारी खेली
  • एबी डी विलियर्स का लिस्ट ए में सबसे तेज 150 रन (59 गेंदों में) बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा

सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चुने जाने वाले बने क्रिकेटर

वैभव सूर्यवंशी ने चयन के साथ ही क्रिकेट की इतिहास की किताबों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। सबसे कम उम्र में भारतीय सीनियर टीम में चुने जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। महज 15 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम का बुलावा आना साबित करता है कि वैभव की प्रतिभा सामान्य से कहीं ऊपर है। उन्होंने दिग्गज क्रिकेटरों के उन रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव में वह 'एक्स-फैक्टर' है, जिसकी तलाश टीम इंडिया को लंबे समय से एक ओपनर के रूप में रही है।

Related to this topic: