प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विल जैक्स और हैरी ब्रुक से इंग्लैंड की जीत

विल जैक्स और हैरी ब्रुक ने दिलाई इंग्लैंड को बड़ी जीत

इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के 67 रन और स्पिनर विल जैक्स के 5 विकेट की बदौलत पहले वनडे में श्रीलंका को 89 रन से हराया।

विल जैक्स और हैरी ब्रुक ने दिलाई इंग्लैंड को बड़ी जीत

Will Jacks and Harry Brook lead England to win |

चेस्टर ली स्ट्रीट : कप्तान हैरी ब्रूक के 67 रन और स्पिनर विल जैक्स के पांच विकेट की मदद से इंग्लैंड ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 89 रन से हराकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना दबदबा बरकरार रखा।

टी20 के बाद वनडे में भी इंग्लैंड की जीत

इंग्लैंड ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इंग्लैंड की जीत के नायक जैक्स रहे। उन्होंने नाबाद 46 रन बनाकर कप्तान ब्रूक का अच्छा साथ दिया। इससे पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 265 रन बनाने में सफल रही। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (32), जो रूट (44) और जोस बटलर (31) ने भी योगदान दिया।

जैक्स ने गेंदबाजी में भी दिखाया कमाल

जैक्स ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 22 रन लेकर पांच विकेट लिए। पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी और श्रीलंका की टीम 37 ओवर में 176 रन पर आउट हो गई।

ये भी पढ़ें: सीडीएससीओ और डीजीएचएस ने दर्द निवारक व एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध उपयोग के खिलाफ जारी किया परामर्श

Related to this topic: