प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

100 घंटे का 'दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट'

भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, नए विश्व रिकॉर्ड की तैयारी

नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आज सुबह 11:40 बजे से 100 घंटे का निरंतर चलने वाला 'दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट' शुरू हो रहा है।

भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट नए विश्व रिकॉर्ड की तैयारी

100-Hour Disabled T20 Cricket Tournament Begins in Bhopal |

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को एक अनोखे विश्व रिकॉर्ड का गवाह बनने जा रही है। नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आज सुबह 11:40 बजे से 100 घंटे का निरंतर चलने वाला 'दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट' शुरू हो रहा है। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे। प्रतियोगिता लगातार 100 घंटों तक दिन-रात खेला जाएगा।

आठ राज्यों की टीमें प्रतियोगिता में ले रही भाग

इस प्रतियोगिता में 8 अलग-अलग राज्यों से आईं 6 दिव्यांग टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता के दौरान कुल 25 मैच खेले जाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करना है, जिसके लिए पहले ही आवेदन किया जा चुका है। खेल जगत में दिव्यांग खिलाड़ियों के उत्साह और क्षमता को बढ़ावा देने के लिए इसे एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

क्रिकेट के जुनून से सब सराबोर

प्रशासन और खेल प्रेमियों में इस अनूठे आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। नेहरू नगर का पुलिस लाइन मैदान अब अगले चार दिनों तक क्रिकेट के जुनून से सराबोर रहेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cyber-gang-busted-for-25-crore-digital-arrest-scam/145067

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.5 करोड़ की साइबर ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: