प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CCTV में कैद हुई वारदात

दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये की चोरी, बच्चों को अकेला देख दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम

बच्चों को दुकान में अकेला देखकर दो युवकों ने गल्ले से ₹10 हजार नकद चोरी कर फरार हो गए।

दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये की चोरी बच्चों को अकेला देख दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम

₹10,000 Stolen from Shop Cash Counter |

मोतिहारी (बिहार)। सुगौली थाना क्षेत्र के जनता चौक स्थित रागिनी इंटरप्राइजेज बर्तन एवं मुरब्बा भंडार में दिनदहाड़े गल्ले से 10 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार संजीव कुमार साहनी ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गई राशि बरामद कराने की मांग की है।

गल्ले से 10 हजार रुपये निकालकर दोनों आरोपी फरार

दिए गए आवेदन के अनुसार, जनता चौक बेलवतिया निवासी संजीव कुमार साहनी दोपहर करीब 2 बजे दुकान पर अपनी दो छोटी बेटियों एवं एक रिश्तेदार के 13 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार को छोड़कर घर खाना खाने चले गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक दुकान पर खरीदने के बहाने पहुंचे और 500 रुपये का नोट देकर छुट्टा मांगा। छुट्टा करने के लिए रोशन कुमार बाहर गया, जिसका फायदा उठाकर दोनों युवकों ने मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर दुकान के काउंटर के गल्ले से 10 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड

दुकानदार ने बताया कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की पेन ड्राइव भी आवेदन के साथ पुलिस को सौंपी है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, चोरी गई राशि की बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः मरवाही में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घर से निकला था सब्जी मंडी
 

Related to this topic: