प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्नूकर क्लब में छात्र पर चाकुओं से हमला

स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिग हिरासत में

राजधानी के टीला जमालपुरा इलाके में स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब में 10वीं कक्षा के छात्र पर दो नाबालिग साथियों ने चाकू और छुरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार दो नाबालिग हिरासत में

10th-Grade Student Stabbed 27 Times in 30 Seconds at Snooker Club |

भोपाल। राजधानी के टीला जमालपुरा इलाके में स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब में 10वीं कक्षा के छात्र पर दो नाबालिग साथियों ने चाकू और छुरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महज 30 सेकंड के भीतर 27 बार वार किए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार घटना 15 फरवरी की रात की है। पीड़ित छात्र अपने दोस्तों के साथ क्लब में पूल गेम खेल रहा था, तभी कोचिंग के दो परिचित नाबालिग वहां पहुंचे। किसी पुराने विवाद और कथित तमाचे की बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों आरोपियों ने धारदार हथियार निकालकर छात्र पर हमला कर दिया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हमले में छात्र को शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव आए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार अधिक खून बहने से स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया। आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश सामने आई है, हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-budget-2026-27-focuses-on-gyanii-model-with-438-lakh-crore-outlay/145277

₹4.38 लाख करोड़ के विकासोन्मुखी बजट में ‘GYANII’ मॉडल पर जोर

Related to this topic: