प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ITI फर्जीवाड़े में प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार

प्रयागराज ITI CBT परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने प्रयागराज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , नैनी में आयोजित अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।

प्रयागराज iti cbt परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार

ITI Scam: Principal Among 11 Arrested |

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नैनी में आयोजित अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। एसटीएफ प्रयागराज यूनिट ने इस मामले में संस्थान के प्रिंसिपल, परीक्षा प्रभारी, प्रशिक्षकों और सॉल्वर सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सॉल्वर बैठाकर दिलाई जा रही थी परीक्षा

जांच में सामने आया है कि असली परीक्षार्थियों की जगह सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें परीक्षा में पास कराने का खेल संचालित किया जा रहा था।

5.10 लाख नकद समेत कई सामान बरामद

एसटीएफ प्रयागराज टीम की कार्रवाई के दौरान 5 लाख 10 हजार रुपये नकदी, कंप्यूटर उपकरण, मोबाइल फोन, परीक्षा से संबंधित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि संगठित तरीके से सॉल्वर गैंग परीक्षा प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर अभ्यर्थियों को अवैध लाभ पहुंचा रहा था।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी एसटीएफ

एसटीएफ प्रयागराज ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेपाकिस्तान: बलूचिस्तान में बढ़ी हिंसा, कई इलाकों में सुरक्षा बलों पर हमले और सैन्य अभियान तेज

Related to this topic: