प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

उज्जैन आश्रम में 51 दिन में 11 मौतें

उज्जैन के अंकित बोदिया सेवाश्रम आश्रम में 51 दिन में 11 बच्चों की मौत

उज्जैन। शहर के अंकित बोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम से एक बेहद हृदयविदारक घटना हुई है। यहाँ पिछले कुछ समय में बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

उज्जैन के अंकित बोदिया सेवाश्रम आश्रम में 51 दिन में 11 बच्चों की मौत

Sevadhama Ashram Ujjain |

उज्जैन। शहर के अंकित बोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम से एक बेहद हृदयविदारक घटना हुई है। यहाँ पिछले कुछ समय में बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे प्रशासन और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आश्रम में पिछले 51 दिनों (20 नवंबर 2025 से 10 जनवरी 2026) के भीतर 11 बच्चों की मौत हुई है।

आश्रम में हैं 250 बच्चे, 50 की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, आश्रम में करीब 250 बच्चे रह रहे हैं, जिनमें से 50 से अधिक बच्चों की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। जान गंवाने वाले अधिकांश बच्चे बहु-दिव्यांग (multi-disabled) थे और उनकी आयु 10 से 18 वर्ष के बीच थी।

जिला अस्पताल में हो रहा इलाज

इन बच्चों को गंभीर हालत में इलाज के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल लाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हुई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है।

​विवाद और जांच के घेरे में आश्रम

​रिपोर्टों और जांच में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं जिसमें पाया गया कि आश्रम ने प्रशासन को केवल 5 मौतों की जानकारी दी थी, जबकि 5 बच्चों के शव बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों को सौंप दिए गए।

​2025 से 2026 के बीच 38 बच्चों की हुई मौत

यह पहली बार नहीं है जब सेवाधाम आश्रम चर्चा में है। साल 2022 में भी यहाँ एक सप्ताह के भीतर 5 बच्चों की मौत हुई थी। रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच यहाँ कुल 38 बच्चों की मौत हो चुकी है।

​आश्रम का रिकार्ड खराब, फिर भी बच्चों को यहां भेजा गया

हाल ही में इंदौर के एक आश्रम में हुई मौतों के बाद वहां से 86 बच्चों को सेवाधाम शिफ्ट किया गया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि खराब रिकॉर्ड के बावजूद बच्चों को यहाँ क्यों भेजा गया?

​हाईकोर्ट का हस्तक्षेप

उच्च न्यायालय ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने शासन और प्रशासन से जवाब मांगा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में मौतों के पीछे की असल वजह क्या हैक्या यह कोई संक्रमण है, कुपोषण है या फिर प्रबंधन की लापरवाही?

​स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है निगरानी

स्वास्थ्य विभाग की टीमें आश्रम में मौजूद बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही हैं और मौतों के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: योगी सरकार से किसानों की होली खुशहाल

https://www.primenewsnetwork.in/state/yogi-government-brings-prosperity-to-farmers-this-holi/146123

Related to this topic: