प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बारिश से पहले उजड़ने का डर

बुरहानपुर में 12 परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने सड़क किनारे बने उनके मकानों को हटाने की चेतावनी दी है।

बुरहानपुर में 12 परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

12 Families in Burhanpur Appeal to Collector for Help |

बुरहानपुर, (मध्यप्रदेश)। में लालबाग रोड चौड़ीकरण और मास्टर प्लान की कार्रवाई को लेकर सिंधी बस्ती के करीब 12 परिवारों में चिंता का माहौल है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने सड़क किनारे बने उनके मकानों को हटाने की चेतावनी दी है। बारिश का मौसम नजदीक होने के कारण परिवारों ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए पुनर्वास और उचित व्यवस्था की मांग की है।

पिछले 50 से 60 वर्षों से कर रहे निवास 

सिंधी बस्ती में रहने वाले करीब एक दर्जन परिवार कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या बताई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे पिछले 50 से 60 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं, लेकिन अब सड़क विस्तार और मास्टर प्लान के नाम पर उनके मकान हटाने की बात कही जा रही है। लोगों ने कलेक्टर हर्ष सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि यदि मकान हटाए जाते हैं, तो पहले उन्हें बसाने के लिए वैकल्पिक स्थान और उचित मुआवजा दिया जाए।

पुनर्वास की व्यवस्था किए जाने की मांग

क्षेत्रवासियों ने बताया कि पूर्व में पठानवाड़ी क्षेत्र के 26 परिवारों को हटाए जाने के बाद उन्हें हमीदपुरा में जमीन उपलब्ध कराई गई थी। इसी तरह उनके लिए भी पुनर्वास की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। वहीं मामले में नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव का कहना है कि मास्टर प्लान की मार्किंग में कुछ मकान आ रहे हैं और आगे की कार्रवाई पीडब्ल्यूडी तथा राजस्व विभाग के स्तर पर की जाएगी।

जिला प्रशासन के फैसले का इंतजार

फिलहाल प्रभावित परिवारों को अब जिला प्रशासन के फैसले का इंतजार है। लोगों की मांग है, कि किसी भी कार्रवाई से पहले उनके रहने और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ेंः अमेठी में वृक्षारोपण महाअभियान की पूरी तैयारी, 29 पौधशालाओं में तैयार किए गए 81 लाख से अधिक पौधे

Related to this topic: