प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंद्रावती नदी में फंसे 12 लोगों को बचाया

लेह में इंद्रावती नदी में फंसे 12 लोगों को Mi-17V5 हेलीकॉप्टर से बचाया सुरक्षित

भारतीय वायुसेना ने आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक पूरे किए। C-130J विमान के जरिए लेह से गंभीर रूप से बीमार 30 वर्षीय मरीज को एयरलिफ्ट कर पालम लाया गया।

लेह में इंद्रावती नदी में फंसे 12 लोगों को mi-17v5 हेलीकॉप्टर से बचाया सुरक्षित

इंद्रावती नदी में फंसे 12 लोगों को बचाया |

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारतीय वायु सेना (IAF) के एक C-130J विमान ने देर रात एक शॉर्ट-नोटिस पर casualty evacuation (हताहत निकासी) अभियान चलाया, जिसके तहत लेह से एक गंभीर रूप से बीमार 30 वर्षीय नागरिक मरीज को बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए पालम एयरलिफ्ट किया गया। मंत्रालय के अनुसार, यह मिशन अंधेरे और चुनौतीपूर्ण मौसम स्थितियों के बीच अंजाम दिया गया, जिसके लिए उच्च स्तर की संचालनात्मक तैयारी (operational preparedness), पेशेवर तालमेल और समय पर निष्पादन की आवश्यकता थी। 

इंद्रावती नदी में फंसे 12 लोगों को Mi-17V5 हेलीकॉप्टर से बचाया सुरक्षित

इसके बाद मरीज को आगे के इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। यह मिशन भारतीय वायु सेना की संचालनात्मक तत्परता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चिकित्सा निकासी सहित महत्वपूर्ण मानवीय आवश्यकताओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की उसकी क्षमता को दर्शाता है। इस बीच एक अन्य घटना में भारतीय वायु सेना (IAF) के एक Mi-17V5 हेलीकॉप्टर ने शनिवार को एक संकट कॉल के बाद इंद्रावती नदी के उफान के कारण रात भर फंसे 12 लोगों (जिन्हें में दो महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल थे) को सुरक्षित बचा लिया। जगदलपुर से संचालित इस हेलीकॉप्टर ने नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण फंसे हुए लोगों को निकालने का यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। 

(ANI)

ये भी पढ़ें- किरीट सोमैया ने इमरान खान का OCI कार्ड रद्द करने और LOC जारी रखने की मांग की
 

Related to this topic: