प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शाजापुर में दर्दनाक हादसा

शाजापुर मेंखेत में रोटावेटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी हिदायतपुर में एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ खेत में रोटावेटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

शाजापुर मेंखेत में रोटावेटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

13-Year-Old Boy Dies in Rotavator Accident in Shajapur |

शाजापुर (मध्यप्रदेश )। शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी हिदायतपुर में एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ खेत में रोटावेटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

अनियंत्रित होकर रोटावेटर पर गिरा बालक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चौकी हिदायतपुर में खेत की जुताई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान 13 वर्षीय अनमोल, ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चलते समय अचानक अनमोल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सीधे नीचे गिर पड़ा और पीछे चल रहे चालू रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर की घातक चोटों के कारण बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पांच बहनों का इकलौता भाई था अनमोल

मृतक अनमोल अपने घर का सबसे लाड़ला बालक था। पांच बहनों के बीच इकलौता भाई होने के कारण वह पूरे परिवार की आंखों का तारा था। अनमोल की इस असामयिक और दर्दनाक मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उसकी बहनों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अनमोल दम तोड़ चुका था। इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में छीन लिया है। मामले में सलसलाई पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: राजनांदगांव में इलेक्ट्रिकल्स दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Related to this topic: