प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

13 वर्षीय बालिका तेज बहाव में बही

सिंगरौली के गोपद नदी में बकरियां चराने गई 13 वर्षीय बालिका तेज बहाव में बही, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

सिंगरौली के जियावान थाना क्षेत्र में गोपद नदी में नहाते समय तेज बहाव में बही 13 वर्षीय बालिका सुशीला बैगा का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।

सिंगरौली के गोपद नदी में बकरियां चराने गई 13 वर्षीय बालिका तेज बहाव में बही एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

13-year-old girl swept away in Gopad river in Singrauli, body recovered |

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। जिले के जियावान थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार पुलिस चौकी के पास गोपद नदी में बही बालिका का शव होमगार्ड और एसडीआरएफ की संयुक्त रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है। ग्राम हर्रा की रहने वाली 13 वर्षीय सुशीला बैगा (पुत्री रामलाल बैगा) अपनी दादी के साथ नदी के पास बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान दोपहर के समय वह गोपद नदी में नहाने के लिए उतरी, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वह गहराई में फंस गई और देखते ही देखते तेज धारा में बह गई।

गहरे पानी और तेज धारा के कारण नहीं लगा सुराग, पुलिस को दी गई सूचना

बालिका को डूबते देख उसकी बुजुर्ग दादी ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और नदी में गोता लगाकर उसकी तलाश शुरू की। हालांकि, गहरे पानी और तेज धारा के कारण बालिका का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही कुंदवार पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और प्रशासन द्वारा होमगार्ड तथा एसडीआरएफ की विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव, परिवार में मचा कोहराम

रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया और काफी प्रयासों के बाद बालिका की डेडबॉडी को ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। इस दुखद हादसे के बाद से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे हर्रा गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें:   मथुरा: कोसीकलां में 12 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 7 किलो सोना और 11 लाख नकद के साथ 4 गिरफ्तार

Related to this topic: