प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चाकूबाजी में किशोर गंभीर

सारण में आपसी रंजिश में 14 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

बिहार के सारण जिले में आपसी रंजिश के चलते 14 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया गया।

सारण में आपसी रंजिश में 14 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती युवक |

सारण (बिहार)। रिविलगंज थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर एक 14 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला

घायल किशोर की पहचान समसुद्दीनपुर निवासी कमलेश उर्फ बॉडी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई जब युवक शौच करने गया हुआ था तभी पुर्व से चलें आ रहे विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः अंबेडकरनगर: पेड़ से लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Related to this topic: