प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

करंट की चपेट में 14 वर्षीय किशोर की मौत

काम के दौरान करंट की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर, मौत के बाद 5 घंटे सड़क जाम

नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव स्थान के समीप काम करने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की सोमवार की रात मौत हो गई।

काम के दौरान करंट की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर मौत के बाद 5 घंटे सड़क जाम

14-Year-Old Dies of Electric Shock, 5-Hour Road Jam |

नालंदा {बिहार}: जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव स्थान के समीप काम करने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की सोमवार की रात मौत हो गई। मृतक की पहचान बरसीमा गांव निवासी सुदामा रविदास के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को बिहारशरीफ–एकंगरसराय मुख्य मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास रखकर करीब 5 घंटे तक सड़क जाम रखा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

कृष्ण जन्माष्टमी मेले में सजावट का कर रहा था काम

मृतक सुजीत कुमार एकंगरसराय स्थित पप्पू टेंट हाउस में मजदूरी करता था और महादेव स्थान स्थित कृष्णजन्माष्टमी मेले में सजावट के काम में लगा हुआ था। शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच काम के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद एकंगरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को आक्रोशित लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। परिजन मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे और टेंट संचालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने लोगों को शांत कराया और यातायात बहाल कराया।

यह भी पढ़: एक लाख का इनामी गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, चार साथी गिरफ्तार

Related to this topic: