राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना में अबतक 15 छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। कोचिंग सेंटर अग्निकांड अब राज्य के इतिहास की सबसे दर्दनाक और भीषण महात्रासदियों में तब्दील हो चुका है। इमारत के भीतर लगी आग और उठते जहरीले काले धुएं ने वहां पढ़ रहे मासूमों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों ने अब तक 16 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे हुए छात्रों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला है।
कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़े डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
घटनास्थल पर मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बिल्डिंग से निकल रहे छात्रों के शवों और घायलों की हालत देखकर अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कैमरे के सामने ही फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने बेहद भावुक स्वर में कहा, "यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। मारे गए लोगों में अधिकांश हमारे मासूम छात्र हैं जो यहां अपने भविष्य को संवारने आए थे। बच्चों को बचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता थी, लेकिन इस दुखद अंत ने सबको झकझोर कर रख दिया है।"
16 झुलसे छात्र अस्पताल में भर्ती, तबाही का खौफनाक मंजर
दमकल की 14 से अधिक गाड़ियों और सुरक्षाबलों ने दीवारें तोड़कर और हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अब तक बाहर निकाले गए 16 से अधिक झुलसे छात्रों को तुरंत केजीएमयू (KGMU) ट्रॉमा सेंटर और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यहां कई बच्चों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मरने वाले और फंसे हुए लोगों में अधिकांश छात्र-छात्राएं ही हैं, जो कंप्यूटर और लाइब्रेरी क्लास के लिए बिल्डिंग के ऊपरी फ्लोर पर मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे अलीगढ़ का अपना दौरा रद्द कर सीधे लखनऊ लौट रहे हैं। प्रशासन ने पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। छात्रों के दर्दनाक मौत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों और घायलों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तत्काल वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है।
मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण हादसे का संज्ञान लेते हुए घोषणा की कि अग्निकांड में जान गंवाने वाले मासूमों और अन्य लोगों के शोक संतप्त परिजनों को केंद्र सरकार की तरफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसे और विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
दिल्ली से इस बड़ी त्रासदी पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।" प्रधानमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए हादसे में झुलसे सभी छात्र-छात्राओं और लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
आग लगने के बाद लॉक हो गया था बायोमैट्रिक गेट
मृतक के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजे जाने के बाद मृतक के परिजन लगातार मौके पर पहुंच रहे है। बता दें कि आग लगने की वजह से गेट ऑटोमैटिक लॉक हो गया था। बिल्डिंग में आपातकाल निकास द्वार नहीं था ऐसे में लोग वहां फंस गए और समय रहते नहीं निकल पाए। इस वजह से अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर बिल्डिंग बनी है वह जमीन वीरेंद्र शुक्ला के नाम पर है। बिल्डिंग का नक्शा सुरेन्द्र शुक्ला व धीरेन्द्र शुक्ला के नाम पर पास है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र शुक्ला रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मालिक है। खबर लिखे जाने तक अग्निकांड की घटना में जान गंवाने वालों के कुछ नाम सामने आए हैं जो इस प्रकार है:
1 सागर उम्र 27 वर्ष की हुई मौत
2 नीलेश उम्र 27 वर्ष की हुई मौत
3 अनामिका उम्र 28 वर्ष की हुई मौत
4 श्याम उम्र 30 वर्ष की हुई मौत
5 अनुचा उम्र 25 वर्ष की हुई मौत
6 सोमालिया उम्र 30 वर्ष की हुई मौत
7 शाहजान उम्र 19वर्ष की हुई मौत
8 रुक्मणि उम्र 24 वर्ष की हुई मौत
9आदित्य श्रीवास्तव उम्र 23वर्ष की हुई मौत
10 अब्दुल रहमान उम्र 24वर्ष की हुई मौत
यह भी पढ़ें: अग्निकांड की जानकारी मिलते ही मुख्ययमंत्री अलीगढ़ का दौरा छोड़ लखनऊ लौटे