प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NH-44 पर ट्रक की टक्कर से दो घायल

नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, दो लोग घायल

नरसिंहपुर जिले के नेशनल हाईवे 44 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त दो लोग घायल

Two Injured as Truck Hits Car on NH-44 |

नरसिंहपुर: जिले के नेशनल हाईवे 44 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, जिले के करेली थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर एक कार बरमान की ओर से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने कार को अचानक जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार आगे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और टक्कर मारने वाले ट्रक की खोजबीन शुरू की।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

इस दौरान वाहन में सवार लोगों ने बताया कि वे जा रहे थे, तभी ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। वहीं, दुर्घटना को लेकर करेली पुलिस का कहना है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही आगे की जांच और कार्रवाई की जा सकेगी। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद का नाम बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह के नाम पर रखने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र

Related to this topic: