प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

किशोर हत्याकांड से धौलपुर में आक्रोश

धौलपुर में 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या, शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम

धौलपुर में किशोर की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

धौलपुर में 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम

16-Year-Old Boy Murdered in Dholpur, Villagers Block Road Demanding Justice |

धौलपुर,(राजस्थान)। जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी फैल गई। भैंस चराने गए किशोर का शव जंगल में पत्थरों से कुचला हुआ मिला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाड़ी-बसेड़ी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी के मुताबिक, पंजाबीपुरा के पास निधारा गांव के जंगल में कुहाबनी निवासी 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

तलाश के दौरान खेत में झाड़ियों के बीच मिला शव

परिजनों के अनुसार, किशोर रविवार को भैंस चराने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। तलाश के दौरान उसका शव खेत में झाड़ियों के बीच मिला।बदमाशों ने पत्थरों से कुचलकर हत्या की और शव को पॉलिथीन व बोरे से ढककर ऊपर भारी पत्थर रख दिए, जिससे हत्या के बाद शव छिपाने की आशंका जताई जा रही है।

बाड़ी-बसेड़ी मार्ग पर शव रखकर किया जाम

घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने देर रात को ही बाड़ी-बसेड़ी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और जिला कलेक्टर व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी, एसपी विकास सांगवान सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता का भरोसा

अधिकारियों ने एफएसएल टीम से जांच कराते हुए जल्द खुलासे,आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आज जाम समाप्त किया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर गहन जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष का प्रदर्शन, NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Related to this topic: