प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लालगंज में प्रशासन का बड़ा एक्शन

रायबरेली में ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 17 वाहन सीज, वसूला ₹7 लाख जुर्माना

लालगंज क्षेत्र में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है।

रायबरेली में ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन 17 वाहन सीज वसूला  ₹7 लाख जुर्माना

17 Overloaded Vehicles Seized in Lalganj, ₹7 Lakh Fine Imposed |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। लालगंज क्षेत्र में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के कड़े रुख के बाद हरकत में आए प्रशासन ने देर रात औचक चेकिंग अभियान चलाकर 17 वाहनों को सीज कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं और ओवरलोडिंग का खेल करने वाले वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों की संयुक्त टीम ने रात के सन्नाटे में की छापेमारी

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लालगंज क्षेत्र में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस छापेमारी में एसडीएम लालगंज राजेश श्रीवास्तव, सीओ अमित सिंह, खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा और एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार भारी पुलिस बल के साथ खुद सड़कों पर उतरे। टीम ने रात के सन्नाटे में तेज रफ्तार से दौड़ रहे संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच शुरू की।

17 वाहन पकड़े, वसूला ₹7 लाख का जुर्माना

जांच के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के गिट्टी, मौरंग और मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे व क्षमता से अधिक लोड लादे कुल 17 बड़े वाहनों डंपर और ट्रकों को पकड़ा गया। प्रशासन ने इन सभी वाहनों को कब्जे में लेकर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीएम प्रशासन के मुताबिक, इन पकड़े गए वाहनों पर करीब ₹7 लाख का शमन शुल्क (जुर्माना) भी लगाया गया है।

अवैध खनन बर्दाश्त नहीं, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कों को नुकसान पहुंचाने और राजस्व को चूना लगाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की आकस्मिक और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से लालगंज-रायबरेली मार्ग और बाईपास पर देर रात तक सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन की इस संयुक्त छापेमारी से क्षेत्र के परिवहन माफियाओं में खलबली मची हुई है।

यह भी पढ़ें: बालोतरा में रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर में चार भाइयों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Related to this topic: