प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जमीन विवाद में 18 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश, 18 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के मुकंदपुर गांव में विवादित कृषि भूमि पर जबरन कब्जे की कोशिश की सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों को गिरफ्तार कर सात वाहनों को सीज कर दिया।

मुजफ्फरनगर में विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश 18 गिरफ्तार

18 Arrested Over Attempt to Forcefully Occupy Disputed Land in Muzaffarnagar |

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। जनपद स्थित तितावी थाना क्षेत्र के मुकंदपुर गांव में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक विवादित भूमि को जबरन कब्जाने के लिए गुंडो की फौज इकट्ठा हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 7 वाहनों को कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई की है।

सभी 18 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरसअल मुकंदपुर गांव में उदयवीर और योगेंद्र दो पक्षों के बीच कृषि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चलता आ रहा है। जिसके चलते आज योगेंद्र पक्ष ने जबरन भूमि पर कब्जा करने को लेकर आज गुंडो की फ़ौज खेत मे बुलाई थी। जिसकी सूचना पर तुरंत स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर योगेंद्र पक्ष की तरफ से 16 अभियुक्त योगेंद्र, सूरज, बिट्टू, मनजीत, अर्जुन, भगत, दीपक, आदित्य, नमन, हर्षित, अमन, आयुष, वंश, ऋतिक, गगन और रणवीर सहित उदयवीर पक्ष से दो लोग उदयवीर और धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया था। इस तरह पुलिस ने सभी 18 अभियुक्तों का बीएनएस की धारा 170/126 और 135 में चालान कर मौके से 7 वाहन एक ट्रैक्टर, एक होंडा सिटी कार और पांच मोटरसाइकिलों को सीज करने की भी कार्रवाई की है।

मौके से 6 वाहनों को कब्जे में लेकर सीज

जिसकी अधिक जानकारी देते हुए सीओ फुगाना नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दिनांक 05-09-2026 को थाना तितावी क्षेत्र के गांव मुकंदपुर में एक विवादित कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों आपस में झगड़ा कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। तथा मौके से 6 वाहन जिसमें एक फोर व्हीलर और 5 मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर सीज किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः देवबंद में फर्नीचर हाउस में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Related to this topic: