प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सर्वोदय विद्यालय बन रहे प्रतिभाओं के सपनों का आधार

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने NEET में लहराया परचम

मिर्जापुर के सर्वोदय विद्यालय मड़िहान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है। यह पहल एक्स नवोदयन फाउंडेशन, वाराणसी एवं टाटा एआईजी के सहयोग से संचालित की जा रही है।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने neet में लहराया परचम 

लखनऊ/मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस , जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण विभाग के निदेशक श्री संजीव सिंह ने जानकारी दी कि प्रदेश की प्रतिभावान बालिकाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जैसे JEE और NEET की निःशुल्क तैयारी हेतु मिर्जापुर के सर्वोदय विद्यालय मड़िहान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है। यह पहल एक्स नवोदयन फाउंडेशन, वाराणसी एवं टाटा एआईजी के सहयोग से संचालित की जा रही है। 

इन छात्राओं ने बढ़ाया मान

कुल 34 छात्राओं को NEET की निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की गई। इनमें से 31 छात्राओं ने NEET परीक्षा में भाग लिया, जिनमें 18 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इनमें पूजा रंजन, श्वेता पाल, खुशबू , लक्ष्मी रावत, मालती, अंकिता, अनीता , मनीषा, प्रेमलता, अंकिता कुमारी, कोमल, सपना, अंशिका, प्रियंका, फूल कुमारी, अनुराधा, खुशी और आंचल ने सफलता अर्जित की है।

सर्वोदय विद्यालय बन रहे प्रतिभाओं के सपनों का आधार

गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 6 से 12 तक आवासीय सुविधा से युक्त 103 सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे वंचित वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का सशक्त अवसर मिल रहा है।

गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क आवासीय कोचिंग व्यवस्था का उत्कृष्ट परिणामः मंत्री

समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मिर्जापुर की छात्राओं की सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विभाग की गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क आवासीय कोचिंग व्यवस्था का उत्कृष्ट परिणाम है। विभाग का उद्देश्य केवल शिक्षा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को उनकी मंजिल तक पहुंचाना है। मुझे विश्वास है कि ये बेटियां भविष्य में समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगी। सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
 

इसे भी पढ़ेंः  अमृत भारत स्टेशन योजनाः देश की रेल व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन : केशव मौर्य

Related to this topic: