प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NH-30 पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत

नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मैहर जिले में NH-30 पर बेरमा मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष पटेल की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।

नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fatal truck-bike collision on NH-30 in Maihar |

मैहर (मध्य प्रदेश)। मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर बेरमा मंडी के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक का चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुभाष पटेल (उम्र 42 वर्ष), पुत्र रमलोचन पटेल, निवासी ग्राम लुढ़ौती (जिला मैहर) के रूप में हुई है। सोमवार शाम करीब 5 बजे सुभाष पटेल अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक: MP 19 MU 6526 - रिपोर्ट के अनुसार) से अपने घर से गोरैया की तरफ किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान कटनी से मैहर की ओर आ रहे एक ट्रक (क्रमांक: DL 1LX 6990) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सुभाष पटेल की जान चली गई।

ट्रक पलटने से चालक फंसा केबिन में

हादसे को अंजाम देने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक रामप्रसाद आदिवासी (उम्र 35 वर्ष) ट्रक के केबिन के अंदर ही बुरी तरह दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए ग्रामीणों और एनएचएआई की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला।

अस्पताल में इलाज जारी और पुलिस कार्रवाई

चालक रामप्रसाद को तुरंत NHAI की एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।वहीं, पुलिस ने मृतक सुभाष पटेल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरचुरी (शव गृह) में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के असल कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: शिवपुरी की नरवर कृषि मंडी में हम्मालों की हड़ताल से कामकाज ठप, किसानों ने सड़क पर लगाया जाम

Related to this topic: