प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अंबाह में दर्दनाक हादसा

सरकारी स्कूल परिसर में खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत

मल्हन कर पुरा गांव में सोमवार को एक बेहद हृदयविदारक घटना घटी। गांव के सरकारी स्कूल परिसर में बने खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 18 महीने के मासूम बच्चे की जान चली गई।

सरकारी स्कूल परिसर में खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा हुई मौत

18-month-old boy died after falling into an open septic tank in a govt school |

मुरैना। जिले के अंबाह विकासखंड के मल्हन कर पुरा गांव में सोमवार को एक बेहद हृदयविदारक घटना घटी। गांव के सरकारी स्कूल परिसर में बने खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 18 महीने के मासूम बच्चे की जान चली गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार दोपहर करीब 3 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक लंबे समय से बिना ढक्कन के खुला पड़ा था। खेलते-खेलते मासूम बच्चा अनजाने में टैंक के पास पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने से अंदर गिर गया।

जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को किया मृत घोषित

जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालकर तुरंत इलाज के लिए अंबाह सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

स्कूल प्रशासन की लापरवाही

इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन और संबंधित विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि अगर सेप्टिक टैंक को ढक दिया गया होता या सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते, तो यह मासूम अपनी जान नहीं गंवाता।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे ने सरकारी संस्थानों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्कूल परिसरों में सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/young-man-bathed-in-cremation-ashes-in-the-hope-of-having-a-child/105380

संतान प्राप्ति की कामना में श्मशान की राख से नहाया युवक, ग्रामीणों में आक्रोश

Related to this topic: