प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत

बेतिया में सड़क हादसे में 18 वर्षीय अनिमूल रहमान की मौत, कोचिंग जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बेतिया के रामनगर में कोचिंग जा रहे 18 वर्षीय अनिमूल रहमान की अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस वाहन की पहचान में जुटी है।

बेतिया में सड़क हादसे में 18 वर्षीय अनिमूल रहमान की मौत कोचिंग जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

18-Year-Old Student Dies in Hit-and-Run Accident in Bettiah |

बेतिया (बिहार)। रामनगर से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है, जहां अज्ञात चारपहिया वाहन की ठोकर से साइकिल सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक घर से कोचिंग करने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

कोचिंग जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दरअसल, घटना रामनगर-भैरोगंज मुख्य सड़क पर मोतीपुर पुल के समीप की है। मृतक की पहचान कुड़िया फुलवरिया गांव निवासी शमीम अहमद के 18 वर्षीय पुत्र अनिमूल रहमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिमूल साइकिल से कोचिंग करने जा रहा था, तभी अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचाने वाला व्यक्ति हुआ गायब, CCTV जांच की मांग

हादसे के बाद एक व्यक्ति घायल युवक को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति अस्पताल से चला गया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है।

चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था अनिमूल

वहीं, अनिमूल रहमान चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   भागलपुर में दंपती की गोली मारकर हत्या, दो दिन से लापता ढाई साल की बच्ची को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Related to this topic: