20-year-old married woman consumes poisonous substance following domestic dispute; panic ensues |
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। बाराबंकी जनपद के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज मंगलवार समय करीब 3 बजे बिहुरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय विवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने बिना समय गवाएं उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
घरेलू विवाद के कारण महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
मिली जानकारी के मुताबिक, बिहुरा गांव की रहने वाली राजरानी (20 वर्ष) पत्नी कुलदीप का मंगलवार दोपहर को अपने पति से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी कहासुनी होने लगी। इसी बहस के बाद गुस्से और आवेश में आकर राजरानी ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह छटपटाने लगी, तो परिजनों को पूरी बात समझ आई।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची
घरवालों ने बिना एक पल गंवाए तुरंत '108' एम्बुलेंस सेवा को फोन कर इसकी सूचना दी। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में अचेत महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) फतेहपुर ले जाया गया।
डॉक्टर ने तत्परता से महिला की स्थिति पर पाया काबू
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अवधेश कुमार कौशल ने बिना देरी किए मरीज को इमरजेंसी में लिया और तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टर की तत्परता और समय पर मिले इलाज की वजह से महिला की स्थिति पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल मरीज की हालत सामान्य
डॉ. अवधेश कुमार कौशल ने बताया कि महिला ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खाया था, लेकिन सही समय पर अस्पताल आ जाने के कारण उसे बचा लिया गया है। फिलहाल मरीज को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अब राजरानी की हालत सामान्य है और घबराने की कोई बात नहीं है।
यह भी पढ़ें: सुबह खेत पर गए युवक का चरी के खेत में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के गंभीर निशान