प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तालाब में डूबने से युवती की मौत

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कपड़े धोने गई 20 वर्षीय युवती की तालाब में डूबने से मौत

डीडवाना के समीप ग्राम खींचिया बासनी की बंधा की ढाणी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं कपड़े धोने गई 20 वर्षीय युवती की तालाब में डूबने से मौत

20-Year-Old Woman Dies Drowning in Pond |

डीडवाना-कुचामन {राजस्थान}। डीडवाना के समीप ग्राम खींचिया बासनी की बंधा की ढाणी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रुकसाना पुत्री पोदीना राम के रूप में हुई है। वह सुबह घर से तालाब पर नहाने और कपड़े धोने गई थी।

पैर फिसलने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तालाब पर कपड़े धोने के दौरान रुकसाना का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी और दलदल में फंस गई तथा डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतका अपनी मां के साथ बंजारों के डेरे में रहती थी। परिवार में शादी होने के कारण अधिकांश परिजन बारात लेकर पीपाड़ गए हुए थे। घर पर केवल रुकसाना और उसकी मां मौजूद थीं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी मां उसे तलाशते हुए तालाब पहुंची।

पड़ोसी ने बाहर निकाला शव

तालाब पहुंचने पर रुकसाना की मां ने पानी में शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही पड़ोसी फारूक ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगाई और युवती के शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर तहसीलदार ओमप्रकाश मेव मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़े: बैतूल में नगर परिषद पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर किया घेराव

Related to this topic: