प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

दिल्ली-एनसीआर में ₹22.7 लाख की साइबर ठगी का...

दिल्ली-एनसीआर में ₹22.7 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने ₹22.7 लाख की एक बड़ी ऑनलाइन निवेश ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में हरियाणा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में ₹227 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़ हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार

₹22.7 lakh cyber fraud busted in Delhi-NCR, two arrested from Haryana |

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने ₹22.7 लाख की एक बड़ी ऑनलाइन निवेश ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में हरियाणा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला एक फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग एप से जुड़ा है, जिसमें पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निवेश के लिए फंसाया गया। यह व्हाट्सएप ग्रुप खुद को शेयर बाजार से जुड़ा एक वैध डिस्कशन प्लेटफॉर्म बताता था।

व्हाट्सएप ग्रुप Stan Chart Dialogue Forum L7 में होती थी डिमैट शेयरों से जुड़ी चर्चाएं

बीते 13 नवंबर को दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता को "Stan Chart Dialogue Forum L7" नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। इस ग्रुप में पांच एडमिन थे और यहां डिमैट शेयरों से जुड़ी चर्चाएं होती थीं। ग्रुप की एक एडमिन यालिनी गुना ने अपने ऐप "SCIIHNW" के जरिए निवेश योजना की पेशकश की और शेयर देने का दावा किया। दिए गए लिंक से शिकायतकर्ता ने यह ऐप डाउनलोड किया था। इस मामले में पुलिस स्टेशन साइबर शाहदरा, दिल्ली में एक ई-एफआईआर दर्ज कराई गई है।

शिकायतकर्ता से हुई लाखों की ठगी

शुरुआत में शिकायतकर्ता ने अलग-अलग तारीखों पर 11 लेनदेन के जरिए करीब ₹2,70,000 का निवेश किया। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने अलग-अलग शर्तें लगाईं और उस पर और पैसे निवेश करने का दबाव बनाया। इस तरह शिकायतकर्ता ने कुल ₹22,70,000 निवेश कर दिए। इसके बाद उसे ऐप पर ब्लॉक कर दिया गया।

बैंक खाते और ट्रांजैक्शन से खुली फर्जीवाड़े की सच्चाई

जांच के दौरान शिकायतकर्ता से उन बैंक खातों की जानकारी ली गई, जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। एनसीआरपी पोर्टल पर ट्रांजैक्शन की जांच में पता चला कि रकम बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक खाते में दो लेनदेन के जरिए जमा हुई थी। इस खाते का धारक समीर पाया गया। संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से यह भी सामने आया कि ठगी में कई अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया था।

हरियाणा से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

जांच अधिकारी 10 नवंबर को अपनी टीम के साथ हरियाणा के हिसार पहुंचे, जहां आरोपियों की पहचान समीर और देव सिंह के रूप में हुई। भूमिका की पुष्टि के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में समीर ने बताया कि उसने अलग-अलग बैंकों में 5–6 खाते खुलवाए थे और उन्हें देव सिंह को सौंप दिया था, जिसके बदले उसे प्रति खाते ₹4,000 मिलते थे। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद कर जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/central-railway-to-run-four-special-suburban-services-on-new-years-eve/103054

नववर्ष की पूर्व संध्या पर सेंट्रल रेलवे चार विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलाएगा

Related to this topic: