प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

फंदे से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव

रायबरेली में कमरे में फंदे से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायबरेली में कमरे में फंदे से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव पुलिस जांच में जुटी

26-Year-Old Man Found Hanging in Raebareli, Probe Underway |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। बछरावां थाना क्षेत्र के सिन्नत खेड़ा गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 26 वर्षीय युवक का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिन्नत खेड़ा निवासी मोहन (26) पुत्र मानिक लाल बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था।

खिड़की से झांकते ही मां के उड़े होश

गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर उसकी मां उसे जगाने पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर मोहन का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही मां की चीख निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पारिवारिक कलह की आशंका

ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े:   डूंगरपुर में कंटेनर के गुप्त केबिन से 71 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

Related to this topic: