औरंगाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 28 लोगों को गिरफ्तार किया। 16 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 984 वाहनों की जांच कर 45 हजार रुपये शमन राशि वसूली गई।
28 people arrested in cases including those under the Arms Act, ₹45,000 collected from 984 vehicles |
औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 16 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हत्या, आर्म्स एक्ट और शराबबंदी समेत विभिन्न मामलों में कार्रवाई
पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हत्या के शीर्ष में एक, आर्म्स एक्ट में दो, हत्या प्रयास में नौ, मद्य निषेध अधिनियम के तहत चार तथा अन्य मामलों में 12 लोगों की गिरफ्तारी की गई। वाहन जांच अभियान के तहत 984 वाहनों की जांच की गई जिसमें 45000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई।
45 वारंट का निष्पादन, देसी कट्टा भी बरामद
इसके अलावा 45 वारंट एवं एक कुर्की का निष्पादन किया गया है। तथा एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
शराबबंदी और अन्य अपराधों पर सख्ती जारी रखने का दावा
शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ के बाद बिहार में अनजान मछलियों को लेकर प्रशासन का अलर्ट, खाने से बचने की सलाह