प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बहराइच हादसे में भाई-बहन समेत 3 की मौत

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, भाई-बहन समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार और टेंपो की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

बहराइच में भीषण सड़क हादसा भाई-बहन समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

3 Family Members, Including Siblings, Die in Bahraich Accident |

बहराइच {उत्तर प्रदेश}: लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार और टेंपो की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

रात करीब 12 बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में 13 वर्षीय सोनम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 8 वर्षीय फैजान और टेंपो चालक शफीक को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई।

खरीदारी कर घर लौट रहा था परिवार

मृतकों में जरवल रोड थाना क्षेत्र निवासी अखलाक अहमद की बेटी सोनम और बेटा फैजान शामिल हैं। हादसे में अखलाक अहमद और उनकी 35 वर्षीय पत्नी नाजरून भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि परिवार बहराइच से खरीदारी कर अपने घर लौट रहा था।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार

दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कैसरगंज थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े: इलाज में लापरवाही के आरोप के बीच प्रसूता की मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप

Related to this topic: