प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाली थाना क्षेत्र में हादसों का ब्लैक डे

कोरबा में 24 घंटे में तीन भीषण सड़क हादसे: तीन की मौत, दो गंभीर

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मार्गों पर पिछले 24 घंटों के भीतर तीन भीषण सड़क हादसे सामने आए हैं।

कोरबा में 24 घंटे में तीन भीषण सड़क हादसे तीन की मौत दो गंभीर

3 Killed, 2 Critically Injured in 3 Road Accidents in Pali Area |

कोरबा (छत्तीसगढ़)। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मार्गों पर पिछले 24 घंटों के भीतर तीन भीषण सड़क हादसे सामने आए हैं। इन अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सभी मामलों में पाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मुनगाडीह के पास खड़ी ट्रक से टकराई 'छोटा हाथी', चालक की मौत

बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग-130 पर मुनगाडीह के पास एक तेज रफ्तार 'छोटा हाथी' (मालवाहक वाहन) सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि छोटा हाथी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

धौराभाटा के पास ट्रेलर और बाइक में भिड़ंत, एक ने तोड़ा दम

दूसरी दुर्घटना दीपका-पाली मार्ग पर धौराभाटा के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर और मोटरसाइकिल के बीच सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तत्काल पाली स्वास्थ्य केंद्र दाखिल कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

डूमरकछार ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

​तीसरी घटना पाली थाना क्षेत्र के ही डूमरकछार ओवरब्रिज हाईवे पर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। 

तीनों ही हादसों की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और फरार वाहन चालक सहित तीनों मामलों की बारीकी से जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 11 वाहन जब्त

Related to this topic: