प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ा एक्शन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में मिली शिकायत पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टर जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ा एक्शन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त

Chhattisgarh: 3 Tractors Seized for Illegal Sand Transport After CM Helpline Complaint |

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (टोल फ्री नंबर 1076) में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के खोडरी, अंजनी एवं खंता क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया। 

शिकायत मिलते ही हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत के आधार पर कलेक्टर ने तत्काल जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में खनिज विभाग ने त्वरित जांच करते हुए खोडरी से एक, अंजनी से एक तथा खंता से एक ट्रैक्टर को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा और जब्त किया।

वाहन मालिकों पर केस दर्ज

उड़नदस्ता दल ने जब्त वाहनों के स्वामियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संबंधित प्रकरणों में निर्धारित अर्थदंड एवं समझौता राशि खनिज मद में जमा किए जाने के उपरांत ही नियमानुसार वाहनों को मुक्त किया जाएगा। 

अवैध खनन पर सख्ती जारी

इस कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी आदित्य मानकर, खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर, खनिज सिपाही शिवकुमार लहरे, नगर सैनिक सतीश साहू एवं साहिब गनी की सक्रिय सहभागिता रही। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध नियमित रूप से सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए हैं। 

यह भी पढ़े:   औरंगाबाद में पुलिस ने किया एक रात में 57 आरोपी गिरफ्तार, शराब तस्करों पर भी कसा शिकंजा

Related to this topic: