प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

31.54 किलो गांजा बरामद

महासमुंद में 31.54 किलो गांजा जब्त, उत्तर प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 31.54 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

महासमुंद में 3154 किलो गांजा जब्त उत्तर प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार

31.54 Kg Ganja Seized in Mahasamund, Two Drug Traffickers Arrested |

महासमुंद,(छत्तीसगढ़)। जिला एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। 

मुखबीर से प्राप्त हुई सूचना

थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद रंग मारूति डिजायर कार क्रमांक यु.पी.92 ए.टी. 9865 में 02 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन की सूचना पर मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर सूचना के अनुसार थाना के सामने से आते कार को रोककर कार सवार को नाम पता पूछताछ करने पर अपना नाम पंकज उदैनिया पिता अशोक कुमार उम्र 33 साल निवासी कुठौदा थाना रेंडर जिला जालौन उ.प्र. हाल पता-मरीन ड्राइव मंदिर के सामने तेलीबांधा रायपुर व दूसरे सवार ने अपना नाम  अभय नागर पिता संतोश नागर उम्र 22 साल निवासी करसान थाना कोतवाली उरई जिला जालौन उ.प्र. का रहने वाला बताये।

31.540  किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद

पुछताछ में आरापियों ने गांजा कार के इंजन बोनट और डिक्की में छिपाकर तस्करी की बात कबूल की, कार की तलाशी पर 31.540  किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया, इस गांजा को नुआपाड़ा ओड़िसा से ले जाकर उत्तरप्रदेश खपाने के लिए ले जा रहे थे। जिसे जप्त कर, आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 106/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। 

यह भी पढ़ेंः मुंगेर में सड़क धंसने से बना 6 फीट गहरा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा

Related to this topic: