प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

MP News : 2026 में 32 IAS व IPS होंगे सेवानिवृत्त

MP News : 2026 में 32 IAS व IPS होंगे सेवानिवृत्त

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के 16 आईएएस और 16 आईपीएस अफसर सन् 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

mp news  2026 में 32 ias व ips होंगे सेवानिवृत्त

MP News : 2026 में 32 IAS व IPS होंगे सेवानिवृत्त |

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के 16 आईएएस और 16 आईपीएस अफसर सन् 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इन अधिकारियों में डीजीपी, स्पेशल डिजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का विस्तार मिला है, यह सन् 2026 30 सितंबर को सेवानिवृत हो जाएंगे। 

इसके साथ शिवपुरी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, शहडोल के कलेक्टर केदार सिंह और चंबल संभाग के कमिश्नर सुरेश कुमार सेवानिवृत होंगे। इसके साथ 1996 बैच के आईएएस और खनिज साधन औऱ पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव भी अगस्त में सेवानिवृत होगें। इसके साथ उन्हें मुख्य सचिव का वेतनमान इस शर्त पर मिलेगा कि मौजूदा मुख्य सचिव सेवानिवृत होंने और केंद्र में पदस्त अधिकारियों की वापसी पर निर्भर करेगा। केंद्र से मुख्य सचिव स्तर का कोई अधिकारी लौटता है तो उमराव को अपर मुख्य सचिव का वेतनमान अटक सकता है।  

सेवानिवृत होने वाले अधिकारी में आईपीएस एडीजी इंटेलीजेंस, आईजी लॉ और और्डर अहम हैं। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल का पद भी अहम है। मालूम हो कि 2025 में कुल मिलाकर 29 अफसर सेवानिवृत हो रहै हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ 20 आईएएस 2025 में सेवानिवृत होने वाले थे पर मुख्य सचिव को सेवा विस्तार मिल गया। इसी तरह डीजीपी और 11 आईपीएस 2025 में सेवानिवृत होने वाले थे। इसमें डीजीपी को साल भर की सेवा वृद्धि मिल गई है। वहीं  स्पेशल डीजी पवन श्रीवास्तव इसी महीने सेवानिवृत होने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bus-fell-into-a-ditch-in-almora-killing-seven-passengers/103028
 

Related to this topic: