प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

HWWA का 33वां स्थापना दिवस..

HWWA का 33वां स्थापना दिवस, महिला सशक्तीकरण की गूंज

Greater Noida : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर परिवारों के कल्याण को समर्पित संस्था हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (HWWA) ने आज अपना 33वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

hwwa का 33वां स्थापना दिवस महिला सशक्तीकरण की गूंज

HWWA का 33वां स्थापना दिवस, महिला सशक्तीकरण की गूंज |

Greater Noida : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर परिवारों के कल्याण को समर्पित संस्था हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (HWWA) ने आज अपना 33वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। ग्रेटर नोएडा स्थित 39वीं वाहिनी आईटीबीपी परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और कौशल विकास का अनूठा संगम देखने को मिला।

रवीना टंडन ने बढ़ाया महिलाओं का उत्साह

समारोह की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन रहीं। उन्होंने हिमवीर परिवारों की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के परिवारों का सशक्त होना राष्ट्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने HWWA द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मुक्तकंठ से सराहना की।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम : भारती कपूर

HWWA की अध्यक्षा श्रीमती भारती कपूर ने एसोसिएशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 'हिमांशी आउटलेट्स' और 'बेकर्स शॉप्स' के माध्यम से न केवल हिमवीर परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल रहे हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में हस्तशिल्प को बढ़ावा देने से पलायन में कमी आई है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है।

'हिमशिखा' स्मारिका का विमोचन

इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित HWWA की वार्षिक पत्रिका ‘हिमशिखा’ के डिजिटल और भौतिक स्वरूप का विमोचन किया गया। इस स्मारिका में हिमवीर परिवारों के बच्चों और सदस्यों द्वारा लिखे गए लेख, कविताएं और वर्ष भर की गतिविधियों का संकलन किया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

स्थापना दिवस समारोह में आईटीबीपी महिला पाइप बैंड की शानदार धुन और जोशपूर्ण प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही HWWA सदस्यों और बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी, HWWA की सदस्याएं और बड़ी संख्या में हिमवीर परिवार शामिल हुए

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/jairam-ramesh-attacks-bjp-on-mahatma-gandhi-death-anniversary/131196

Related to this topic: