प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छठी बटालियन में यात्रा भत्ता की हेराफेरी

एसएसआई और आरक्षक पर 3.5 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, मामला दर्ज

विशेष सशस्त्र बल (एसएसएफ) की छठी बटालियन में यात्रा भत्तों (टीए) के नाम पर हुए करीब 3.5 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है।

एसएसआई और आरक्षक पर 35 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप मामला दर्ज

₹3.5 Crore TA Scam Exposed in SSF Sixth Battalion |

जबलपुर। विशेष सशस्त्र बल (एसएसएफ) की छठी बटालियन में यात्रा भत्तों (टीए) के नाम पर हुए करीब 3.5 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। इस मामले में एसएसआई सत्यम शर्मा और आरक्षक अभिषेक झारिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच में फर्जी बिलों और कागजी हेराफेरी के जरिए सरकारी राशि की अवैध निकासी सामने आई है।

फर्जी तरीके से निकाली बड़ी रकम

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने बटालियन में पदस्थ रहते हुए फर्जी यात्रा भत्ता और मेडिकल बिल लगाकर बड़ी रकम निकाली। जांच में यह भी सामने आया कि एक ही अवधि में कई बार भुगतान ट्रांसफर कराया गया, ताकि किसी को संदेह न हो। इसके लिए पोर्टल पर ब्लैंक और बाइट कॉपी अपलोड की गईं।

2022 से 2025 के बीच का मामला, जांच में घोटाला उजागर

एसएसआई सत्यम शर्मा और आरक्षक अभिषेक झारिया ने जनवरी 2022 से 12 नवंबर 2025 के बीच बटालियन के अधिकारियों को गुमराह कर फर्जीवाड़ा किया। स्टेट फाइनेंस इंटेलिजेंस सेल की जांच में यह घोटाला उजागर हुआ।

अलग-अलग बैंक खातों से राशि का स्थानांतरण

जांच के दौरान पता चला कि घोटाले की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। पुलिस ने यात्रा भत्ता, मेडिकल बिल और अन्य मदों में किए गए भुगतान की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कई लाख से लेकर करोड़ों रुपये तक की अनियमितताएं सामने आई हैं।

आरोपियों पर निलंबर की कार्रवाई

घोटाले के खुलासे के बाद दोनों आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में अन्य 11 जवानों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे और भी नाम सामने आ सकते हैं।

दस्तावेज जब्त, पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और बैंक खातों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/311-indian-tent-turtles-seized-from-patnaindore-express/132063

पटना–इंदौर एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट के पास से मिले 311 कछुए

Related to this topic: