प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नर्मदा में नहाने गए 4 दोस्त, 3 की मौत

नर्मदा में नहाने 4 दोस्त गये, तीन की मौत व एक को नाविक ने बचाया

देवास जिले से एक बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है। यहां नर्मदा नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन की डूबने से मौत हो गई।

नर्मदा में नहाने 4 दोस्त गये तीन की मौत व एक को नाविक ने बचाया

Narmada river accident |

खातेगांव (देवास)। देवास जिले से एक बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है। यहां नर्मदा नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। वहीं, एक युवक को स्थानीय नाविकों की तत्परता और सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

​दोपहर में नहाने नदी में गये थे

​जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे राजौर क्षेत्र की है। हादसे का शिकार हुए चारों युवक खातेगांव के रहने वाले थे, जो दोपहर के समय नर्मदा नदी में नहाने के लिए आए थे। ​नदी में नहाते समय चारों दोस्त अचानक किनारे से हटकर गहरे पानी की तरफ चले गए। देखते ही देखते वे 15 फीट गहरे पानी में समा गए और डूबने लगे। उनके चिल्लाने और मदद की पुकार सुनकर वहां मौजूद स्थानीय नाविक तुरंत हरकत में आए।

​नाविकों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

​नाविकों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वे एक युवक को सकुशल पानी से बाहर निकालने में कामयाब रहे, लेकिन बाकी के तीन दोस्तों को नहीं बचाया जा सका। पानी से बाहर निकालने के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे खातेगांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गए हैं।

यह भी पढ़े: उज्जैन में कार से 19 लाख बरामद, पुलिस जांच

Related to this topic: