प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुंबई में बहराइच के मजदूर की संदिग्ध मौत

मुंबई में बहराइच के 40 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले बहराइच जिले के एक 40 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मुंबई में बहराइच के 40 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

40-Year-Old Bahraich Labourer Dies Under Mysterious Circumstances in Mumbai |

बहराइच {उत्तरप्रदेश}। मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले बहराइच जिले के एक 40 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव शनिवार शाम नवाबगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी मातम का माहौल है। मृतक की पहचान जलालपुर गांव निवासी अर्जुन (40), पुत्र अमेरिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन लंबे समय से मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और मेहनत-मजदूरी के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

संदिग्ध हालात में गई जान

परिजनों के अनुसार अर्जुन नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने अथवा किसी अन्य हादसे के कारण उसकी जान गई हो। हालांकि, उसकी मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी सरकारी पुष्टि भी नहीं हुई है।

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को गांव लाया गया। शव देखते ही परिजन बेसुध हो गए। परिवार के लोगों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। अर्जुन की मौत से उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। वह मुंबई में मजदूरी करके परिवार की जरूरतें पूरी करता था। अचानक उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मौत की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल परिवार और ग्रामीणों को मौत की सटीक वजह सामने आने का इंतजार है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अर्जुन की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

यह भी पढ़:  रणथंभौर के दुमोदा गांव में पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया

Related to this topic: