प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने मासूम से किया दुष्कर्म

14 वर्षीय दिव्यांग मासूम से 40 वर्ष के अधेड़ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़की के साथ 40 वर्ष के अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गांव से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

14 वर्षीय दिव्यांग मासूम से 40 वर्ष के अधेड़ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने मासूम से किया दुष्कर्म |

सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से दिव्यांग बालिका के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वारदात के बाद सनसनी फैलते ही एक्शन में आई मोरवा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

बच्ची को बहला-फुसलाकर स्थानीय स्कूल के पीछे ले गया आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां खेत में काम करने गई हुई थी। बच्ची घर के पास अकेली घूम रही थी। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर पड़ोस का रहने वाला अधेड़ आरोपी उजागर लाल यादव (40 वर्ष) बच्ची को बहला-फुसलाकर स्थानीय स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस की एक अन्य लड़की ने जब यह देखा, तो तुरंत पीड़िता की मां को आपबीती सुनाई।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

​मासूम के साथ हुई इस बर्बरता की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल मामला दर्ज किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), एससी/एसटी एक्ट और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 502/26 पंजीकृत किया।

विशेष टीम का गठन कर आरोपी को किया गिरफ्तार

​घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी गांव छोड़कर भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र में घेराबंदी की और आरोपी उजागिर लाल यादव को धर दबोचा। 

ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो के डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई
 

Related to this topic: