प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

एनएच-45 पर हादसा, रुट डायवर्ट

भ्रष्टाचार का 400 करोड़ का ब्रिज भरभरा कर गिरा, जनहानि नहीं

जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (NH-45) पर शहपुरा के पास एक बड़ा हादसा हुआ है, जहाँ करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज (ROB) रविवार को भरभराकर गिर गया।

भ्रष्टाचार का 400 करोड़ का ब्रिज भरभरा कर गिरा जनहानि नहीं

400-Crore Highway Bridge Collapses Near Jabalpur |

शाहपुर। जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (NH-45) पर शहपुरा के पास एक बड़ा हादसा हुआ है, जहाँ करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज (ROB) रविवार को भरभराकर गिर गया। हादसा रविवार दोपहर को हुआ। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

56 किमी पुल का निर्माण करीब 400 करोड़ रुपये में

इस पूरे 56 किलोमीटर लंबे मार्ग और ब्रिज का निर्माण लगभग 391-400 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। हैरानी की बात यह है कि यह पुल महज 4 से 5 साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था। यह पुल पहले से ही विवादों में था। इसका एक हिस्सा दिसंबर 2025 में भी क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसके बाद से केवल एक ही लेन से यातायात संचालित किया जा रहा था।

चल रहा था मरम्मत का काम

रविवार को जब मरम्मत का काम चल रहा था, तभी दूसरा हिस्सा भी ढह गया। स्थानीय लोगों और विपक्षी दलों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जिस ठेकेदार (मेसर्स वागड़ इंफ्रा/बांगुर कंस्ट्रक्शन) ने इसे बनाया था, उसे पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है।

यातायात पर प्रभाव

ब्रिज गिरने के बाद जबलपुर-भोपाल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। छोटे वाहनों को भेड़ाघाट से सिहोदा और बड़े वाहनों को पाटन या चरगवां रोड के लंबे रास्तों से भेजा जा रहा है। रूट डायवर्ट होने के कारण शहपुरा शहर के अंदर और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

प्रशासनिक कार्रवाई

एमपी रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) के अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। भोपाल से एक स्पेशल टेक्निकल टीम और दिल्ली से CRRI (Central Road Research Institute) की टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/political-storm-over-ladli-behna-scheme-in-mp-assembly/145495

लाड़ली बहना के नए रजिस्ट्रेशन पर विवाद, 1.51 लाख महिलाएं हुईं अपात्र

Related to this topic: