प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मध्य प्रदेश में 4 हजार किसानों..

मध्य प्रदेश में 4 हजार किसानों ने हाईवे किया जाम

MP News : धार। मध्य प्रदेश के बड़वानी, धार, खरगोन और खंडवा जिले में किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने घार के खलघाट में एनएच-52..

मध्य प्रदेश में 4 हजार किसानों ने हाईवे किया जाम

मध्य प्रदेश में 4 हजार किसानों ने हाईवे किया जाम |

MP News : धार। मध्य प्रदेश के बड़वानी, धार, खरगोन और खंडवा जिले में किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने घार के खलघाट में एनएच-52 पर चक्काजाम कर दिया है। किसान यूनियन समर्थन मूल्य और कर्जमाफी के साथ कई अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के अनुसार, पिछले 5 महीने में सरकार को कई आवेदन दिये गये। पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

अब केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों का 11 लाख 41 हजार रूपये का कर्ज माफ किया है। इस स्थिति में किसानों का केवल 9 हजार का कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा सकता है। मांग पूरी होनेपर ही यहां से उठेगें। किसान सोमवार सुबह से जिस फोर लेन पर जाम कर रहे है, उसकी एक लेन को पुलिस ने ट्रैफिक शुरू हो गया है।

किसान नाराज हो गए और वाहन के आगे खड़े हो गए

इससे किसान नाराज हो गए और वाहन के आगे खड़े हो गये। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को वापस लैटाना शुरू कर दिया। इसके बाद हाईवे पर फिर जाम लग गया। किसान महासंघ के अधिकारी गांव-गांव जा रहे हैं। किसानों से आंदोलन में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। किसान महासंघ के प्रतिनिधि और कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के बीच भोपाल में वार्ता हुई पर बेनताजा रही।

मंत्री ने मुख्यमंत्री के यहां शादी की बात कही और आंदोलन को स्थगित करने का अनुरोध किया, लेकिन किसान नहीं माने। इधर निमाड़ जिले के चार जिलों के किसान कंबल, दो जोड़ी कपड़े, आटा, दाल, लकडी, औऱ कंडे लेकर डटे हुए हैं। उनका मानना है कि आदोलन लंबा चल सकता है। उधर, मनावर के एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने अनुसार, आंदोलन शांतिपूर्ण है। टोल गेट के पास प्रतिबंधात्मक आदेश लागू है। ड्रोन से सबपर नजर रखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/explosives-were-kept-in-two-underground-depots-in-balaghat/99491
 

Related to this topic: