प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सीतामढ़ी लूट खुलासा: 5 गिरफ्तार, 1 घायल

सीतामढ़ी में 1.50 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल; 5 बदमाश गिरफ्तार

सीतामढ़ी (बिहार): रीगा थाना क्षेत्र में 1 जुलाई को सीएसपी संचालक से हुई 1.50 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

सीतामढ़ी में 150 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल 5 बदमाश गिरफ्तार

Sitamarhi robbery solved |

सीतामढ़ी (बिहार): जिले के रीगा थाना क्षेत्र में 1 जुलाई को सीएसपी संचालक से हुई 1.50 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई की रात नगर थाना क्षेत्र के ह्यूमन पुल के पास संदिग्धों की घेराबंदी की गई। इस दौरान मुख्य आरोपी पंकज कुमार पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हथियार और लूटी गई बाइक बरामद

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूट में प्रयुक्त दो देसी कट्टे, एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस तथा परसौनी थाना क्षेत्र से लूटी गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पंकज कुमार लूट, डकैती समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में पहले से ही संलिप्त रहा है।

चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, छापेमारी जारी

गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान अंकित कुमार, लड्डू कुमार, आदित्य कुमार और कमलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस लूट की राशि की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े: रातों-रात 5 लाख के जेवर चोरी करने वाला 19 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार

Related to this topic: