प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अनूपपुर के कोटमा में बड़ा हादसा

कोटमा बस स्टैंड पर ढही पांच मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

अनूपपुर जिले के कोटमा कस्बे में शनिवार को बस स्टैंड पर एक पाँच-मंज़िला इमारत ढह गई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चारों ओर अफरा-तफरी का महौल बन गया।

कोटमा बस स्टैंड पर ढही पांच मंजिला इमारत कई लोगों के फंसे होने की आशंका

5-Storey Building Collapses in Kotma, Rescue Ops Underway |

अनूपपुर (मध्य प्रदेश)। अनूपपुर जिले के कोटमा कस्बे में शनिवार को बस स्टैंड पर एक पाँच-मंज़िला इमारत ढह गई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चारों ओर अफरा-तफरी का महौल बन गया। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। घटनास्थल पर पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें तैनात हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग फँसे हो सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक की मामले की पुष्टि

अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) मोती-उर-रहमान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता फँसे हुए लोगों को बचाना और घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि, "कोटमा बस स्टैंड पर इमारत ढहने की जगह पर बचाव अभियान जारी है। पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

फँसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना पहली प्राथमिकता

उन्होंने आगे कहा कि हमारी प्राथमिकता फँसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके को सील कर दिया गया है। इमारत ढहने के कारणों की आगे की जाँच की जाएगी।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-issues-48-hour-ultimatum-to-iran-over-hormuz-strait/154551

ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- समझौता करो वरना 'कहर' बरपेगा

Related to this topic: