प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत

औरंगाबाद में ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम की मौत, ग्रामीणों ने चालक को बनाया बंधक

जम्होर थाना क्षेत्र के बरौली बिगहा गांव में गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

औरंगाबाद में ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम की मौत ग्रामीणों ने चालक को बनाया बंधक

5-Year-Old Killed in Tractor Accident, Driver Held by Villagers |

औरंगाबाद (बिहार)। जम्होर थाना क्षेत्र के बरौली बिगहा गांव में गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान गांव के ही शंभू कुमार के पुत्र सुबोध के रूप में की गई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी और उसे बंधक बना लिया। चालक की पहचान कुरमाईन गांव निवासी जयराम के रूप में की गई है।

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, ग्रामीणों से हुई तीखी बहस

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की दो दो गाड़ियां एवं जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव एवं मारपीट में घायल हुए चालक को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की मगर ग्रामीणुगर हो गए और पुलिस पदाधिकारियों के साथ तीखी बहस भी की। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बच्चे के शव को लेकर सड़क पर रख दिया और प्रदर्शन कर रहे है।

शव हटाने और चालक को छुड़ाने में जुटी पुलिस

लगभग दो घंटे से पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक मासूम की मौत हो गई है और हादसे के बाद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर रखा है। जिसे उनके कब्जे से मुक्त कराने की और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आक्रोशितों एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है।

सड़क किनारे खेलते समय ट्रैक्टर के नीचे आया मासूम

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक डिहरा लख स्थित घाट से बालू लेकर ओबरा के कारा बाजार जा रहा था। इसी दौरान लख डिहरा और कारा के बीच स्थित बरौली बिगहा में सड़क किनारे खेल रहा मासूम उस वक्त सड़क पर आ गया। जब उसकी मां उसे पकड़कर घर के अंदर ले जाने का प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में सड़क पर आने के कारण मासूम ट्रैक्टर के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव में मातम है और परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।

यह भी पढ़ें: शाजापुर पुलिस ने भैंस चोरी गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, ₹11.30 लाख का माल बरामद

Related to this topic: